UPPCL Vacancy: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) जल्द ही असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें चयन GATE 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
कितने पदों पर होगी भर्ती
सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कर ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि मई 2026 से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस भर्ती के तहत करीब 600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जोकि कई विभागों में लंबे समय से पद खाली पड़े हैं। सही संख्या का पता आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही चलेगा।
क्या चाहिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का GATE 2026 में शामिल होना जरूरी होगा, क्योंकि इसी के आधार पर चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: High Court Jobs 2026: हाई कोर्ट में एसोसिएट के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को लगभग 1180 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी।