UPPSC Jobs: यूपीपीएससी ने मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1156 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले यूपीपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी जानकारी दर्ज करें।
4. आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
5. लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1156 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 1112 पद असिस्टेंट प्रोफेसर और 44 प्रोफेसर के हैं। भर्ती के लिए जारी विज्ञापन संख्या D-1/E-1/2026 से उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और दूसरी पात्रता शर्तों को ध्यान से देखना होगा।
यह भी पढ़ें: क्या AI छीन लेगा इंसानी नौकरियां? 55% युवाओं को सताने लगा नौकरी जाने का डर; Pew Research रिपोर्ट में खुलासा
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 105 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये फीस है। वहीं दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निश्चित है. पूर्व सैनिकों के लिए फीस 65 रुपये, महिलाओं स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और स्पोर्ट्स कोटा के लिए फीस उनके संबंधित कैटेगरी के अनुसार लागू होगी।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात की जाए, तो असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 26 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। वहीं प्रोफेसर पद के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।