
UP Assistant Professor Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए 4 सितंबर यानि आज से आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 1253 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर पांच साल बाद भर्ती आई है, इससे पहले 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती आई थी।
आवेदन के लिए आयुसीमा
वहीं, आयुसीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर किया जाएगा। आयुसीमा में आरक्षित वर्ग वाले लोगों को नियमानुसार छूट मिलेगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा।
13 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं सुधार
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 4 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे। जिसमें ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। वहीं, आवेदन में सुधार और संशोधन 13 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। इन भर्तियों से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपये शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग और भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये का शुल्क देना होगा और दिव्यांगजन को केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रसंस्करण शुल्क देना होगा। उनके लिए परीक्षा शुल्क शून्य रखा गया है। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित (पुरुष/महिला), कुशल खिलाड़ियों को अपनी मूल श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा।