UP LT Grade Result 2026 PDF: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एलटी (LT) ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। फिलहाल आयोग ने अंग्रेजी और जीव विज्ञान सब्जेक्टस का रिजल्ट जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'LT Grade Teacher Result 2026 – English/Biology' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एक PDF फाइल खुल जाएगी।
STEP 4. इस PDF में अपना रोल नंबर ढूंढें।
STEP 5. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
पीडीएफ में दर्ज है रोल नंबर
आपको बता दें कि आयोग ने रिजल्ट को किसी स्कोरकार्ड की तरह नहीं, बल्कि एक पीडीएफ लिस्ट के रूप में जारी किया है। इसमें उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने परीक्षा पास कर ली है और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया है।
यह भी पढ़ें: RBI Admit Card 2026 Link: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
मुख्य परीक्षा के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन
आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जल्द ही शुरू किये जाएंगे। सभी सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन निर्धारित तिथियों में अवश्य भरें, नहीं तो आप मेंस एग्जाम में भाग नहीं ले पाएंगे। इस भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इतने अभ्यर्ती सफल
यूपीपीएससी की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार अंग्रेजी और जीव विज्ञान विषयों के लिए अलग अलग लिस्ट जारी हुई है। दोनों को मिलाकर 9954 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं। अंग्रेजी विषय के लिए 7165 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, तो वहीं बायोलॉजी विषय के लिए 2789 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किये गए हैं।