
UPPSC LT Grade Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। बता दें, अभी छह विषयों के लिए परीक्षा तिथि घोषित की गई है, बाकी बचे हुए 9 विषयों के लिए अलग से नोटिस के जरिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे तक किया जाएगा।
विषय परीक्षा तिथि समय
गणित 6 दिसंबर 2025, पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
हिन्दी 6 दिसंबर 2025, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक
विज्ञान 7 दिसंबर 2025, पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
संस्कृत 7 दिसंबर 2025, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक
गृह विज्ञान 21 दिसंबर 2025 , पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
वाणिज्य 21 दिसंबर 2025, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक
कब आएगा एडमिट कार्ड
बता दें कि परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सिटी इंटीमेशन स्लिप करीब 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन से 3-4 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं। इस भर्ती के अभियान के तहत कुल 7466 पदों को भरा जाएगा। जिसमें पुरुषों के लिए 4860, महिलाओं के लिए 2525, दिव्यांगजनों के लिए 81 पद शामिल है। इस भर्ती के लिए कुल 12.36 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग ने एलटी भर्ती के लिए 28 जुलाई से 28 अगस्त तक आनलाइन आवेदन लिए थे। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, दो चरणों के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।