
UPPSC RO ARO Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
STEP 2. इसके बाद आपको UPPSC RO ARO Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आरओ एआरओ रिजल्ट 2025 की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
STEP 4. अब Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
STEP 5. आप चाहे तो पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
7,509 अभ्यर्थी सफल घोषित
आपको बता दें कि यूपीपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 27 जुलाई 2025 को प्रदेश के 75 जिलों में किया गया था। इस परीक्षा में कुल 4,54,589 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जबकि 10,76,004 लोगों ने आवेदन किया था। वहीं, आयोग ने कुल 7,509 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोग कुल 419 पदों पर नियुक्ति करेगा।