UPSC Vacancy 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में डायरेक्ट भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 13 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट लेजिसलेटिव काउंसिल, लॉ ऑफिसर और स्पेशल ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) जैसे पद शामिल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि यह भर्ती अलग-अलग विभागों के लिए निकाली गई है। जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के 1 पद, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल के 8 पद, लॉ ऑफिसर के 3 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 कार्डियोलॉजी के 1 पद शामिल है।
हर पद के लिए अलग-अलग योग्यता
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र की सीमा और कार्य अनुभव के नियम अलग-अलग तय किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी योग्यता की पूरी जानकारी जांच लें। आयोग ने उम्मीदवारों को पहचान डॉक्यूमेंट के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो महिलाएं, एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।