UPSC Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ अंक, मेरिट लिस्ट भी साझा की गई है। सफल उम्मीदवार अंतिम चरण इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 4. इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर/ नाम चेक कर सकते हैं।
STEP 5. जिन अभ्यर्थियों का नाम/ रोल नंबर लिस्ट में दर्ज होगा वे इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
2736 अभ्यर्थी सफल घोषित
आपको बता दें कि यूपीएससी मेंस परीक्षा 2025 में 2736 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जो अब फाइनल राउंट यानि इंटरव्यू में शामिल होंगे। यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 31 अगस्त 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 979 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Exam Date 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन होगी परीक्षा
जल्द जारी होगा इंटरव्यू शेड्यूल
बता दें कि यूपीएससी की ओर से जल्द ही इंटरव्यू की तारीखें ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसमें इंटरव्यू कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल दिया गया होगा। इसी के आधार पर आपको यूपीएससी में सम्मिलित होना होगा। जो अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट हो गए हैं, अब उन्हें पूरी तरह से इसकी तैयारी में जुट जाना है।