UPSC CSE Mains 2026 Result Out: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 2,526 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जिन्हें अब अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इंटरव्यू में पास होने के बाद मिली रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं में अधिकारी के रूप से चयन का मौका मिलेगा।
कैसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद "Civil Services (Main) Examination, 2026" के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन पर पास हुए उम्मीदवारों की सूची वाली PDF फाइल खुल जाएगी।
4. PDF में Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
5. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव कर लें।
सफल उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
जिन छात्रों ने प्रीलिम्स के समय शैक्षणिक योग्यता में Appearing चुना था, उन्हें अब अपनी पासिंग का प्रमाण अपलोड करना अनिवार्य है। सभी पास उम्मीदवारों को 11 नवंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 upscline.nic.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट और सबमिट करनी होगी। समय पर फॉर्म अपडेट न करने पर उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। कोई दस्तावेज न होने पर उम्मीदवार रद्द हो सकती है। SC, ST, OBC, EWS या अन्य किसी भी वर्ग का आरक्षण पाने के लिए सर्टिफिकेट सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 2026 की अंतिम तिथि से पहले का बना होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: NEET प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-पीड़ित पोर्टल पर दर्ज कराएं शिकायत, पहचान रहेगी गुप्त
इंटरव्यू का बुलावा कैसे मिलेगा
आयोग की ओर से कोई भी शारीरिक कॉल लेटर या डाक से बुलावा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को अपना e-Summon Letter यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होगा। इंटरव्यू का आयोजन यूपीएससी के कार्यलय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा। इंटरव्यू शेड्यूल की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।