UPSC Vacancy: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A एवं ग्रुप B पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 194 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जून तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें।
32 अलग-अलग भरे जाएंगे पद
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान में कुल 32 अलग-अलग प्रकार के पद शामिल हैं, जिनमें मैनेजर, असिस्टेंट कंट्रोलर, एयरवर्थनेस ऑफिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, जिसमें पदवार योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तें दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: NALCO Vacancy: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास B.Sc, B.Tech/BE, M.A, M.Sc, M.E/M.Tech, PG Diploma या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगा गया है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिलाओं को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। यह शुल्क वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है।