UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप ए और ग्रुप बी गजेटेड पदों पर भर्ती निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में पोस्टिंग मिलेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 मई तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 45 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर (कन्नड़ भाषा), कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग पुणे में एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर, रक्षा मंत्रालय में अनुवादक (चीनी और तिब्बती), डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II, भारतीय खान ब्यूरो में सहायक खनन अभियंता और सहायक अनुसंधान अधिकारी, तथा लद्दाख प्रशासन में लेखा अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। साथ ही सबसे अधिक 29 पद डीआरडीओ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II के लिए निर्धारित किए गए हैं।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र पद के हिसाब से 30 से 45 साल तक रखी गई है। उम्र की गणना आवेदन की आखिरी तारीख के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर 7 से 10 और अकादमिक स्तर 10 से 13A1 के तहत सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट करना होगा।