
UPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। जी हां क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग ने सीबीआई में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और असिस्टेंट प्रॉसिक्यूटर व स्कूल एजुकेशन विभाग में लेक्चरर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 84 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 तक है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'Online Recruitment Application' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. यहां 'Apply Now' लिंक पर जाएं और लेक्चरर या पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पोस्ट का फॉर्म भरें।
STEP 4. नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
STEP 5. फिर लॉग इन कर के फॉर्म भरें।
STEP 6. इसके बाद फीस जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
साक्षात्कार के आधार पर होगा सेलेक्शन
आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। केवल साक्षात्कार (Interview) के आधार पर इन पदों पर सेलेक्शन होगा। योग्य आवेदकों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए General / OBC / EWS पुरुष वर्ग के उम्मीदवार को 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं SC / ST / PwD / सभी वर्ग की महिलाओं का शुल्क नहीं लगेगा।