
NDA NA 2 Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद UPSC NDA NA 2 Result 2025 Declared लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 4. यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम, रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
STEP 5. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
सफल उम्मीदवारों के दर्ज हैं रोल नंबर
आपको बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार SSB इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। बता दें, आयोग ने 14 सितंबर 2025 को देश भर में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में 900 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से 300 अंक गणित के और 600 अंक सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए थे। परीक्षा की अवधि 5 घंटे की थी। यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी अपडेट्स संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।