UPSC NDA 1 2026: अगर आप आर्मी, नेवी या एयर फोर्स में ऑफिसर बनने का सपना देखते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां यूपीएससी ने NDA & NA (I) 2026 की नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 394 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: UPSC CDS 1 2026: यूपीएससी सीडीएस 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 394 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें से 370 पद लड़कों के लिए और 24 लड़कियों के लिए है। यूपीएससी एनडीए 1 2026 की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। ये परीक्ष पास करने वालों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान इंटेलिजेंस, पर्सनैलिटी, फिजिकल फिटनेस चेक होगा। फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। सभी परीक्षा पास करने पर उम्मीदवारों को NDA/NA में ट्रेनिंग मिलेगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।