UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने संयुक्त अवर अधीनस्थ भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,784 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। इच्छु और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 दिसंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत प्रमुख रुप से ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समाज-कल्याण पर्यवेक्षक, वाणिज्य कर अमीन और स्टोर कीपर एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
PET अनिवार्य
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग PET 2025 के स्कोर कार्ड के आधार पर की जाएगी। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड है।शून्य (0) या उससे कम (Negative) अंक वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें: UCO Bank Vacancy: यूको बैंक में अप्रेंटिस के 530 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
परीक्षा पैटर्न
इस भर्ती के लिए कुल 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब देने पर अंक काटे जाएंगे यानि की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।अधिक जानकारी और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश देखने के लिए उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।