
UPSSSC Result 2025: यूपीएसएसएससी की ओर से जूनियर एनालिस्ट फूड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा में कुल 1680 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद यूपी जूनियर फूड एनालिस्ट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
STEP 4. अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. फिर आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
जूनियर फूड एनालिस्ट कटऑफ अंक
श्रेणी कट ऑफ
अनारक्षित 25
अनुसूचित जाति 25
अनुसूचित जनजाति 6
अन्य पिछड़ा वर्ग 25
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 25
इस दिन हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जूनियर एनालिस्ट फूड लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 417 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा में कुल 1680 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।