
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी है। यह माफी एक विवादित विज्ञापन के कारण मांगी गई। इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की आवाज का उपयोग किया गया था। इस विज्ञापन में टैरिफ के खिलाफ बयान दिया गया था। इस पर ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। कार्नी ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से माफी मांगी है और कनाडा अमेरिका के साथ स्थायी रिश्ते चाहता है। वे व्यापार में निष्पक्षता में विश्वास रखते हैं, टकराव में नहीं। वे संवाद के साथ सहयोग चाहते हैं।
रीगन फाउंडेशन ने जताई कड़ी आपत्ति
Reagan Presidential Foundation ने इस विज्ञापन को लेकर आपत्ति जताई है। फाउंडेशन का कहना था कि कनाडा या ओंटारियो सरकार ने इस क्लिप के उपयोग की अनुमति नहीं ली। इसे भ्रामक तरीके से संपादित किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फाउंडेशन अब इस केस में कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है।
कनाडा ने फर्जी विज्ञापन को चलाया
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि कनाडा ने एक फर्जी विज्ञापन चलाया। इसमें रीगन को टैरिफ विरोधी दिखाया। यह एक धोखेबाजी भरा कदम है. उन्होंने कहा कि कनाडा का व्यवहार अमेरिकी हितो से विपरीत है। इससे दोनों देशों के विश्वास पर गहरा असर पड़ा है।
अमेरिका ने किया पलटवार
विवाद बढ़ने के बाद से व्हाइट हाउस ने ऐलान किया कि कनाडाई उत्पादों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. यह शुल्क खास तौर पर एल्यूमिनियम और कृषि उत्पादों पर लगा है। ट्रंप का कहना है कि जब तक कनाडा अपनी गलत नीति को बंद नहीं करता है तब तक किसी व्यापार से जुड़ी बातचीत नहीं होगी.