US embassy in Baghdad Attacked: इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास बगदाद पर बड़ा हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर मौजूद हेलिपैड को मिसाइल से निशाना बनाया गया। हमले के बाद परिसर से काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पहले से ही तनावपूर्ण बनी हुई है।
ग्रीन जोन में हमला
यह हमला बगदाद के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन जोन बगदाद में हुआ, जहां कई विदेशी दूतावास और सरकारी इमारतें मौजूद हैं। इराकी अधिकारियों के अनुसार मिसाइल सीधे दूतावास परिसर के हेलिपैड की ओर दागी गई। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है।
धुएं के वीडियो सामने
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दूतावास परिसर के अंदर से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां घटना के बाद परिसर की जांच कर रही हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यह भी देखेंःHundreds Cylinders Recovered: मुंबई में एलपीजी ब्लैक मार्केटिंग का खुलासा, सैकड़ों सिलेंडर बरामद
विद्रोही गुट की धमकी
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस नामक गुट ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इस संगठन ने पहले भी अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर हमले की चेतावनी दी थी, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
उठे कई सवाल
बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास को दुनिया के सबसे सुरक्षित राजनयिक परिसरों में गिना जाता है। इसके बावजूद मिसाइल का सीधे हेलिपैड तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल इराकी और अमेरिकी अधिकारी मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं और हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी है।