US-Israel Iran War Updates: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया है कि हालिया हमलों में खामेनेई और उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। यही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दावा किया है कि दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह मारा गया.. हालांकि, इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विरोधाभासी रिपोर्ट्स से बढ़ी भ्रम की स्थिति
कथित तौर पर अमेरिका और इज़राइल द्वारा किए गए सैन्य हमलों के बाद यह खबर फैलनी शुरू हुई। कुछ विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर खामेनेई को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया, जबकि परिवार के सदस्यों के हताहत होने की भी चर्चा हुई। दूसरी ओर, ईरान से जुड़े आधिकारिक स्रोतों ने ऐसी किसी पुष्टि से इनकार किया है या इस पर चुप्पी साध रखी है। बताया जा रहा है कि खामेनेई की मौत के बाद इजराइल में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है... हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार करना जरूरी है..
Leader of Islamic Revolution Ayatollah Ali Khamenei martyred in US-Israeli attacks on Iran pic.twitter.com/Qhu4WoDkrL
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किसी बड़ी और विश्वसनीय समाचार एजेंसी ने अभी तक स्वतंत्र रूप से इन मौतों की पुष्टि नहीं की है। विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध या सैन्य टकराव की स्थिति में अपुष्ट सूचनाएं तेजी से फैलती हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह खबर वास्तविक घटना पर आधारित है या फिर भ्रामक सूचना का हिस्सा है। जब तक ईरान की ओर से स्पष्ट आधिकारिक बयान या स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आती, तब तक इन दावों को अंतिम सत्य मानना जल्दबाजी होगी। स्थिति लगातार बदल रही है और क्षेत्रीय तनाव के बीच दुनिया की नजरें तेहरान पर टिकी हुई हैं।
ट्रंप के दावे में कितनी सच्चाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है. खामेनेई के परिवार के चार और सदस्यों की मौत की खबर सामने आई है. इसके अलावा वहां के सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर खामेनेई की मौत की खबर आग की तरह फैल रही है. हालांकि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर से दोनों ही देशों से युद्द विराम की अपील की है..