ईरान की मिसाइलें तबाही मचा रही है। युद्ध में तेहरान की ताकत चौंका रही है। अमेरिका के होश फाख्ता कर रहा है ईरान। ईआरजीसी के बारूति तेवर अमेरिका पर भारी पड़ रहे हैं। जिस अमेरिका को अपनी ताकत पर बहुत गुमान था। जिसे सुपर पावर होने का घमंड था उसे ईरान हर दिन चकनाचूर कर रहा है। आरजीसी अपने तरकश से ऐसे विनाशक तीर निकाल रहा है जो अमेरिका और इजराइल को गंभीर घाव दे रहे हैं।
आईआरजीसी ने अमेरिका के क्रू पर वार किया
युद्ध के 22वें दिन ईरान ने ऐसा धमाका किया कि इसकी गूंज वाशिंगटन तक सुनाई दी। जंग के पिछले कुछ घंटों में आईआरजीसी ने अमेरिका के क्रू पर वार कर दिखा दिया कि ईरान डरने वाला नहीं है और ना ही अमेरिका के आगे झुकने वाला है। उनके दुश्मन अमेरिका और इजराइल की इस युद्ध में हार हो रही है।
सबसे विनाशक फाइटर जेट F35 को टारगेट किया
अगर अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला नहीं रोका तो खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे। पहले ईरान ने अमेरिका के सबसे विनाशक फाइटर जेट F35 को टारगेट करने का दावा किया। बकायदा इसकी तस्वीरें भी दुनिया को दिखाई। अब तेहरान ने हिंद महासागर में अमेरिका के सैन्य ठिकाने पर गोगार्सिया पर मिसाइल प्रहार करके ऐलान कर दिया है कि यह जंग अमेरिका पर बहुत भारी पड़ने वाली है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामनेई सहित ईरान के नेतृत्व को खत्म करने वाले हमलों के बाद अमेरिकी और इजराइयली अधिकारी सुरक्षित नहीं रहेंगे।
जंगी विमान को निशाना बनाया
इस खास पेशकश में बताएंगे ईरान का वो कौन सा हथियार है जिसने दुनिया के सबसे ताकतवर जंगी विमान को निशाना बनाया। साथ ही बात करेंगे आईआरजीसी के उस खंजर की जिसका पहली बार इस्तेमाल कर ईरान ने ट्रंप के माथे पर पसीना ला दिया है।