
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा के एक विज्ञापन को लेकर भड़क उठे हैं। उन्होंने कनाडा के साथ सभी व्यापारिक वार्ताएं को खत्म कर दी हैं। यह विज्ञापन कनाडा के ओंटारियो प्रांत सरकार की ओर से फंड किया गया था। इसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के एक भाषण के ऑडियो का उपयोग किया गया है। इसमें टैरिफ की आलोचना की गई है। इस बात को लेकर ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि यह विज्ञापन "फर्जी" है। यह एक "घटिया हरकत" है और कनाडा के साथ सभी व्यापारिक वार्ताएं कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें: '100 शहाबुद्दीन भी आ जाए तो भी किसी का बाल बांका नहीं कर सकेंगे', सिवान से बोले अमित शाह
दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों पर असर पड़ा
अमेरिका और कनाडा के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने कनाडा पर 35% आयात शुल्क लगाया है। व्यापारिक वार्ताएं खत्म होने से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों पर असर पड़ा। कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार की फंडिंग पर विज्ञापन को रिलीज किया गया। इस विज्ञापन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के 1987 के एक भाषण के ऑडियो का उपयोग किया गया।
कनाडा-अमेरिका व्यापार को नुकसान पहुंचाएगा
इसे लेकर रीगन फाउंडेशन की ओर से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के भाषण के उपयोग को लेकर उनसे अनुमति नहीं ली गई। फाउंडेशन ने आरोप लगाया कि इसे भ्रामक तरह से एडिट किया गया। इस मामले में कानूनी कार्रवाई को सोच रहे हैं। ऑडियो क्लिप में पूर्व राष्ट्रपति रीगन टैरिफ की बात करते हैं। इसमें कहा गया कि टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कमजोर करते हैं। नौकरियां छीनते हैं और उपभोक्ता पर बोझ डालते हैं। ऑडियो क्लिप का उपयोग करके कनाडा ने जो विज्ञापन निकाला, उसमें ट्रंप के टैरिफ का विरोध है। कनाडा ने दावा कि ट्रंप का 25-35 फीसदी टैरिफ आर्थिक आत्महत्या है। ये कनाडा-अमेरिका व्यापार को नुकसान पहुंचाएगा।