
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। हालांकि युद्ध की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि देश के राष्ट्रपति के रूप में निकोलस मादुरो के दिन अब कुछ दिन शेष रह गए हैं। ट्रंप ने का कहनी है कि अमेरिकी कार्रवाई का लक्ष्य सिर्फ नशीले पदार्थों पर रोक नहीं बल्कि लंबे समय से ट्रंप के विरोधी रहे मादुरो को सत्ता से हटाना है। उन्होंने कहा कि यह कई तरह की बातों से जुड़ा है।
वेनेजुएला के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाला
उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका वेनेजुएला के खिलाफ युद्ध करने वाला है? अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, उन्हें संदेह है। मुझे ऐसा नहीं लगता। लेकिन, वे हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं। न सिर्फ नशीली दवाओं के केस में बल्कि उन्होंने हमारे देश में लाखों लोगों को अवैध तरीके से भेज दिया है। इन्हें हम नहीं चाहते थे। वे अपनी जेलें हमारे देश में खोलना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में घने बादल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, जानें 4 नवंबर को कहां बरसेगी बारिश
कैरिबिया में नशीली दवाओं की तस्करी
अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी ऐसे वक्त में आया है, जब अमेरिका कैरिबिया में नशीली दवाओं की तस्करी के विरूद्ध अभियान चला रहा है। ट्रंप सरकार के अनुसार, अमेरिका नशीली दवाओं के प्रवाह को रोकना चाहता है। ये कार्रवाई जरूरी है।
नावों पर हमलों का इस्तेमाल कर रहा
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले अमेरिका पर एक नया युद्ध रचने की साजिश का आरोप लगाया था। इस दौरान कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा था कि अमेरिका लैटिन पर प्रभुत्व स्थापित करने के लिए नावों पर हमलों का उपयोग कर रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रेन डे अरागुआ का जिक्र करते हुए कहा, सरकार दुनिया भर से लोगों को आने की इजाजत नहीं देगी। लोग कांगो से आते हैं, वे दुनिया भर से आते हैं, वे आ रहे हैं, सिर्फ दक्षिण अमेरिका से नहीं आते। लेकिन, खासतौर पर वेनेज़ुएला काफी बुरा कर रहा है। उनके पास एक गिरोह हैं।