
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अमेरिका और ब्राजील के व्यापारिक रिश्ते को लेकर बयान दिया। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर ट्रंप ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा संग बैठक करने वाले हैं।
अमेरिका-ब्राजील ट्रेड संबंधों पर ये बोले
अमेरिका-ब्राजील ट्रेड रिश्तो को लेकर विदेश मंत्री मार्को रुबियो से पूछा गया कि टैरिफ को देखते हुए दोनों देशों के बीच की संभावनाएं क्या हैं? इस पर उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और लूला मिलेंगे। वे उनसे बातचीत करेंगे। उन्हें लगता है कि दक्षिण कोरिया में या शायद मलेशिया में, लेकिन वे अगले कुछ दिनों में उनसे बातचीत करेंगे। कुछ दिन पहले उनकी फोन पर अच्छी बातचीत हुई थी। वे लगभग एक हफ्ते पहले विदेश मंत्री से मिले थे।
ये भी पढे़ें: Nitish Kumar visits: छठ पर नीतीश कुमार पहुंचे चिराग पासवान के घर, सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा
पसंदीदा व्यापार भागीदार बनाए
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ब्राजील एक बड़ा और महत्वपूर्ण देश है। उनका मानना है कि ब्राजील को लेकर दीर्घकालिक रूप से यह फायदेमंद होने वाला है कि वह चीन के बजाय हमें अपना पसंदीदा व्यापार भागीदार बनाए। इससे भौगोलिक स्थिति को लेकर संस्कृति के कारण और कई मायनों में एकता बना कर रखना बेहद जरूरी है। रुबियो का कहना है कि ब्राजील के साथ उनके खास मुद्दे जरूर हैं।
खासकर उनके कुछ जजों के संग व्यवहार को लेकर, अमेरिका के डिजिटल सेक्टर के साथ उनके व्यवहार को लेकर काम करना होगा। इसके साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमेरिका में निवास करने वाले लोगों के संग उनके व्यवहार को लेकर मतभेद बने हुए हैं। हमें सभी समस्याओं का हल निकालने की जरूरत है। दोनो देश इन मुद्दों में उलझ गए हैं।