
डोनाल्ड ट्रंप इस समय एशिया के दौरे पर है। इस दौरान उन्हें अपने ही देश में मुंह की खानी पड़ी है। एक ऐसी खबर सामने आई है, जो ट्रंप को परेशान कर सकती है। अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को ऐसे बिल को पास किया है जो ट्रंप के टैरिफ को चुनौती देता है। खासकर ब्राजील पर उन्होंने जो लगाया है।
बहुमत वाली सीनेट से पास
बिल में राष्ट्रीय आपातकाल को खत्म करने को कहा गया है, इसे ट्रंप ने इस साल जुलाई में ब्राजील के खिलाफ घोषित किया था. यह बिल रिपब्लिकन पार्टी की बहुमत वाली सीनेट की ओर से पास किया गया.
विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को लेकर खतरा
ट्रंप प्रशासन ने ब्राजील पर भारी आयात कर को लगाते हुए आरोप लगाया था कि यह देश अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को लेकर खतरा बन गया है. ट्रंप ने अपने आदेश में लिखा कि ब्राजील अपने पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो का राजनीतिक उत्पीड़न जारी रखे हुए है। इस ब्राजील का कहना है कि बीते 15 सालों में अमेरिका का 410 अरब डॉलर का व्यापार सरप्लस रहा है, ऐसे में अमेरिका को किसी तरह का नुकसान नहीं बल्कि लाभ हुआ.
निर्णय को सीनेट में गिराने की तैयारी
ट्रंप के ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के साथ खास संबंध रहे हैं। उन पर तख्तापलट की साजिश के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में ट्रंप देश में नेशनल एमरजेंसी घोषित करने का कदम उठाया। अब इस निर्णय को सीनेट में गिराने की तैयारी चल रही है। अमेरिकी सीनेट में यह प्रस्ताव 52-48 वोटों के पास हुआ। आपको बता दें कि ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के 5 सीनेटर्स ने भी उनके खिलाफ मतदान किया। अब यह प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जाने वाला है। यहां पर रिपब्लिकन के बहुमत ामें होने से इसके पास होने की संभावना कम बनी हुई है। हाउस रिपब्लिकन पहले भी इस तरह के प्रस्तावों पर पाबंदी लगा चुके हैं। ये ट्रंप की व्यापार नीति को चुनौती दे रहे हैं.