JD Vances home attacked: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिका के भीतर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी कड़ी में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहियो स्थित आवास पर हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में उनके घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जिनकी तस्वीरें अब सार्वजनिक हो चुकी हैं। घटना के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, हमले के वक्त जेडी वेंस और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई।
किन पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती अभियान आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर जैसे पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि बीते वर्षों में विभिन्न कारणों से कई उम्मीदवार आयु सीमा के कारण अवसर से वंचित रह गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि प्रदेश के युवाओं का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह निर्णय उनकी मेहनत व उम्मीदों का सम्मान है।
आवेदन की अंतिम तिथि और शुल्क की जानकारी
इन 32,679 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपये रखा गया है। यह फैसला प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने और युवाओं का मनोबल मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।