अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में इमिग्रेशन पॉलिसी से लेकर वीजा नियमों को सख्त कर दिया गया है। हाल ही में अमेरिका ने 75 देशों को लेकर अप्रवासी वीजा की प्रक्रिया पर रोक लगाई है। इसमें पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल है। इसके बाद अब ताजा मामले में अमेरिका ने बांग्लादेश के लोगों के लिए बिजनेस या ट्रैवल वीजा (बी1/बी2) के लिए 15 हजार डॉलर का बॉन्ड जमा करना जरूरी कर दिया है।
इस कदम से ओवरस्टे पर भी रोक लगाई
अमेरिका ने सुरक्षा की चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही इस कदम से ओवरस्टे पर भी रोक लगाई है। हालांकि, यह नियम 21 जनवरी 2026 से लागू होंगे। इस अर्थ है कि 21 जनवरी से पहले जिन लोगों को वीजा मिल चुका है, उन पर ये नियम लागू नहीं होंगे।
अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी
बांग्लादेश में अमेरिकी दूतावास ने वीजा आवेदकों से कहा है कि वे कोई भी बॉन्ड एडवांस में न दें। इसके साथ ही अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि जल्दी पेमेंट करने से न तो वीजा अप्रूवल की गारंटी मिलती है और न ही फ्रॉड से सुरक्षा मिलती है। 21 जनवरी, 2026 से, बी1/बी2 (बिजनेस और टूरिस्ट) अमेरिकी वीजा के लिए मंजूर सभी बांग्लादेशी नागरिकों को 15,000 डॉलर, यानी लगभग 18 लाख टका का बॉन्ड जमा करना होगा। ढाका में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा कि यह जरूरत उन लोगों पर लागू नहीं होती, जिनके पास 21 जनवरी, 2026 से पहले जारी किया गया वैलिड बी1/बी2 वीजा है।
थर्ड-पार्टी साइटें स्कैम हो सकती हैं
इस सिलसिले में बांग्लादेश में अमेरिकी दूतावास ने अपने वेरिफाइड एक्स पोस्ट में नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा, अपना बॉन्ड एडवांस में न भरें। जल्दी पेमेंट करने से आपको वीजा की गारंटी नहीं मिलती, और थर्ड-पार्टी साइटें स्कैम हो सकती हैं।