
देवबंद में एक युवक ने स्पाइडरमैन का मुखौटा लगाकर दीवारों और खंभों पर चढ़ते हुए रील बनानी शुरू कर दी. इस दौरान मीना बाजार में भीड़ लगने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.
युवक को गिरफ्तार कर लिया
देवबंद मे हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक स्पाइडर मैन का मास्क लगाकर दीवारों और खंभों पर चढ़कर स्टंट करते हुए रील बनाने लगा. इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाएं डर कर भागने लगी. साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया.
खंभों पर चढ़कर स्टंट करने लगा
देवबंद के मीना बाजार का है. यहां एक युवक स्पाइडर मैन का मुखौटा लगाकर दीवारों और खंभों पर चढ़कर स्टंट करने लगा. वो स्टंट करते हुए रील बना रहा था. भीड़ इकट्ठा होने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो की टीम पर पहुंची. पुलिस युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गई.