Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है। बोर्ड रिज़ल्ट आने की चर्चा अब तेज़ हो चुकी है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने साफ़ कर दिया है कि क्लास 10 और 12 का रिज़ल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। छात्र अपना रिज़ल्ट अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर घर बैठे देख सकेंगे। छात्र अपनी मार्कशीट भी डिजिलॉकर की मदद से तुरंत डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब हो कि इस साल बोर्ड एग्ज़ाम 21 फ़रवरी से 20 मार्च के बीच पूरे राज्य में हुए थे। इससे पहले 16 जनवरी से 15 फ़रवरी तक प्रैक्टिकल एग्ज़ाम हुए थे। अब छात्रों की मेहनत का परिणाम जारी होने वाला है।
कैसे चेक करें रिजल्ट ?
छात्रों को अपना रिज़ल्ट देखने के लिए आधिकारिक साइट ubse.uk.gob.in या uaresults.nic.in पर जाना होगा। ऑफ़लाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार नंबर, कुल अंक और पास या फेल की स्थिति की जानकारी होगी। बता दें कि साल 2025 के रिज़ल्ट में क्लास 10 का पास प्रतिशत 90.77 प्रतिशत रहा था। जबकि क्लास 12 का पास प्रतिशत 88.20% रहा था।
यह भी पढ़ें: UP Home Guard Admit Card: यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Digilocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
स्टेप 1- छात्र पहले अपने मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या results.digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें।स्टेप 2- अब छात्र अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। यदि अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले साइन अप करें।स्टेप 3- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे Education सेक्शन में जाएं। स्टेप 4- अब वहां UBSE Result/ Marksheet लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।स्टेप 5- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।स्टेप 6- अब डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।स्टेप 7- इसे डाउनलोड करने के बाद मोबाइल में सेव कर लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
इस साल बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूलों और तय केंद्रों पर हुईं।