
UKPSC PCS Prelims Result 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से यूकेपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के साथ ही आयोग की ओर से कटऑफ, मार्क्स, फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. रिजल्ट का पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 4. अब रोल नंबर की मदद से स्कोरकार्ड चेक करें।
STEP 5. आप पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स
श्रेणी कटऑफ मार्क्स
सामान्य (UR) 92.8468
सामान्य (UF) 88.7087
सामान्य (UKRA) 74.2265
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 92.0712
ओबीसी (OBC) 92.8470
अनुसूचित जाति (SC) 87.9330
SC/UF 83.7955
अनुसूचित जनजाति (ST) 90.2610
कब होगी मुख्य परीक्षा
आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा की है, अब वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 के बीच किया जा सकता है। जिसके लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी कर दिया जाएगा। वहीं, मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।