IBPS Jobs: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने मुंबई स्थित अपने ऑफिस के लिए रेगुलर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर तय की गई है।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत मुख्य रूप से तीन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड डी), असिस्टेंट (ग्रेड बी) और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड बी) शामिल है।
क्या चाहिए योग्यता
सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए।
असिस्टेंट पद पर
असिस्टेंट के पद पर उम्मीदवार के पास साइंस, कॉमर्स, स्टेटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, डेटा एनालिटिक्स या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/मैनेजमेंट में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, एडवांस्ड एमएस एक्सेल स्किल्स जरूरी हैं। इसके अलावा कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पर पर
प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पद पर उम्मीदवार के पास फुल टाइम बीएससी (आईटी), बीसीए, बीएससी, कंप्यूटर साइंस या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: BHU Recruitment: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
कितनी मिलेगी सैलरी
सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को करीब 14.09 लाख सालाना सैलरी मिलेगी। वहीं असिस्टेंट व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10.57 लाख रुपये सालाना सैलरी मिलेगी।