एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने वह कमाल कर दिखाया जो कई इंटरनेशनल दिग्गज भी नहीं कर पाए। सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव ने गेंदबाजों पर ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और UAE के तेज गेंदबाज भी लड़खड़ा गए। पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 98 गेंदों पर सबसे ज्यादा रन बनाकर वैभव ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया और पाकिस्तान के सदाकत, जो खुद को टूर्नामेंट का किंग समझ रहे थे, उन्हें भी पीछे छोड़ दिया।
42 गेंदों में 144 रन की पारी यादगार
यूएई के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रन ये सिर्फ एक इनिंग नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक पारियों में से एक मानी जा रही है। वहीं सेमीफाइनल में 15 गेंदों पर 38 रन ठोककर वैभव ने मैच की दिशा बदल दी। टूर्नामेंट में 239 रन, 22 छक्के और 20 चौकों के साथ वह चौके-छक्कों का बादशाह बनकर उभरे। उनकी बल्लेबाजी में पावर, टाइमिंग और शॉट सेलेक्शन देखकर कई दिग्गजों ने उन्हें सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल की कैटेगरी में रखना शुरू कर दिया है।
छोटे से करियर में 14 बड़े रिकॉर्ड
वैभव ने सिर्फ इस टूर्नामेंट में ही नहीं, बल्कि अपने छोटे से करियर में कुल 14 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इनमें शामिल हैं 12 साल में फर्स्ट क्लास डेब्यू, 13 साल की उम्र में IPL कॉन्ट्रैक्ट, IPL की पहली ही गेंद पर छक्का, 14 की उम्र में IPL शतक, T20 का सबसे कम उम्र का शतक, एक ओवर में 30 रन, IPL में 11 छक्के, 332* रन की ट्रिपल सेंचुरी और 32 गेंदों में भारतीय क्रिकेट की संयुक्त तीसरी सबसे तेज सेंचुरी। इन रिकॉर्ड्स को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वैभव आने वाले समय में इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में शामिल होंगे।
इसे भी पढे़ं : Chandrashekhar को गर्लफ्रेंड Rohini की खुली धमकी, बनी ’अब जानी दुश्मन’, इंडिया आने का ऐलान, समर्थक परेशान,अब आगे क्या ?
हर गेंद पर अटैक करने की आदत
वैभव की बैटिंग में गंभीर जैसी तकनीक, सहवाग जैसा एक्सप्लोसिव अंदाज और विराट कोहली जैसा आक्रामक एटीट्यूड दिखता है। 243+ स्ट्राइक रेट, 22 छक्के और हर गेंद पर अटैक करने की आदत ने उन्हें बेहद खास बना दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, और आने वाले सालों में यह बच्चा दुनिया के बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेगा। वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ बिहार या भारत का नहीं, बल्कि ग्लोबल क्रिकेट का उभरता सुपरस्टार बन चुका है।