
रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीज़न 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. इस टीम को लेकर युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है. दरअसल इस सीजन के पहले दो राउंड के लिए वैभव को बिहार का उप-कप्तान बनाया गया है. वहीं टीम की कप्तानी की कमान सकीबुल गनी को सौंपी गई है.
महज 14 साल की उम्र में गढ़े कीर्तिमान
बता दें कि वैभव ने महज 14 साल की उम्र में भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस युवा बैटर ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़े हैं. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 यूथ वनडे मैचों में, उन्होंने 71.00 की औसत और 174.02 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए. इसके अलावा आईपीएल 2025 में उनके बेजोड़ शतक के बारे में तो सभी जानते ही हैं. वैभव टी20 और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं. 14 साल की उम्र में, सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था.
अब अपनी साख को और मजबूत करेंगे वैभव
हालांकि अपने आखिरी यूथ टेस्ट में वैभव 20 और 0 रन ही बना सके थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में सूर्यवंशी ने 113 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. अब वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बिहार के लिए अच्छा प्रदर्शन करके अपनी साख को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे. आपको बता दें कि सूर्यवंशी ने केवल 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, लेकिन इन 10 पारियों में उनके नाम सिर्फ 100 रन दर्ज हुए हैं. जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 41 रन का है.
इसे भी पढ़ें : Bihar चुनाव से पहले Tejaswi Yadav की बढ़ी मुश्किलें, राजनीति के सबसे चर्चित घोटाले में तय हुए आरोप, जानें क्या है पूरा मामला
बिहार रणजी ट्रॉफी 2025-26 टीम
पीयूष कुमार सिंह, भाष्कर दुबे, सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार.