आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब एक और बड़े बयान को लेकर चर्चा में हैं। मैदान पर बेखौफ अंदाज से खेलने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब ऐसा दावा किया है, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर नजर
टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड Chris Gayle के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। अब वैभव ने खुलकर कहा है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं और सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं बल्कि दोहरा शतक लगाने का सपना भी रखते हैं।
बताया कब टूटेगा रिकॉर्ड
केविन पीटरसन के शो में बातचीत के दौरान वैभव ने कहा कि जिस दिन उन्हें पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा, उसी दिन वह ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि उनका लक्ष्य टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है।
केविन पीटरसन के शो में दिखा आत्मविश्वास
पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के शो में वैभव ने सिर्फ बातों से नहीं बल्कि बल्ले से भी जलवा दिखाया। उन्हें 50 गेंद में शतक बनाने का चैलेंज दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ 25 गेंदों में पूरा कर सबको हैरान कर दिया।
कम उम्र में बड़े सपने
15 साल की उम्र में इतने बड़े लक्ष्य और आत्मविश्वास ने क्रिकेट फैंस को प्रभावित किया है। वैभव लगातार अपनी बल्लेबाजी से नई पहचान बना रहे हैं और अब उनका हर बयान चर्चा का हिस्सा बन रहा है।
इसे भी पढ़ें : IPL में मौका नहीं मिला, पूरी लीग बेंच पर बैठे रह गए टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी
अब फैंस को इंतजार
वैभव के इस बड़े दावे के बाद अब फैंस उस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उनका बल्ला पूरे 20 ओवर चले। अगर ऐसा हुआ तो शायद रिकॉर्ड बुक में फिर नया इतिहास लिखा जा सकता है।