
मेरठ से लखनऊ तक जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन कल से यानी मंगलवार को अयोध्या होते हुए वाराणसी तक जाएगी। यह पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन है. संचालन एक माह पहले शुरू होने के बाद भी ट्रेन में सीटें खाली जा रही है. इस ट्रेन को लेकर आम जनता में अधिक उत्साह नहीं है. एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 29 अगस्त को सभी सीटें फुल हो गई हैं। शेष दिनों में 25 या उससे अधिक सीटें खाली जाती हैं। वर्तमान मे लखनऊ तक जा रही इस ट्रेन में अभी भी आधे से अधिक सीटें खाली गईं हैं। इससे रेलवे को हर माह करोड़ो रूपये का नुकसान हो रहा है।
ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी
आपको बता दें कि ट्रेन के चेयर कार में 440 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में 52 सीटें मौजूद हैं। मेरठ से वाराणसी तक का किराया 1915 और 3525 रुपये तय किया गया है। इसमें खानपान का खर्च शामिल है। ट्रेन में हर यात्रियों के अपेक्षित रुझान न होने के पीछे मुख्य कारण ट्रेन का टाइम टेबल बताया जा रहा है। यह ट्रेन दिन में संचालित होती है. वाराणसी तक 782 किलोमीटर का सफर तय होता है. यह दूरी 11:50 मिनट में तय करेगी। मंगलवार को छोड़ कर ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
संचालन का वक्त कम होना चाहिए
वहीं यात्रियों की मांग है कि इस ट्रेन को रात में चलाया जाए। इसमें स्लीपर श्रेणी की तरह सोने की भी व्यवस्था हो। इससे सुबह के वक्त लोग गंतव्य तक पहुंच सकें। वहीं संचालन का वक्त कम होना चाहिए। अभी यह ट्रेन समय से पहले लखनऊ और मेरठ पहुंच जाती है। लेकिन इसे आउटर पर रोका जाता है। ऐसा लखनऊ में प्लेटफार्म खाली नहीं होने के कारण हो रहा है। इस ट्रेन को डायवर्ट करने का कारण यात्रियों की संख्या बढ़ाना है. इससे अधिक स्टॉपेज पर गाड़ी रूकेगी. यात्रियों की संख्या काफी बढ़ेगी. हालांकि, ये अभी एक ख्याल मात्र है. अभी इसके परिणाम आने बाकि हैं.