
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द आरंभ होगी। पहली ट्रेन आवश्यक परीक्षणों और ट्रायल रन के बाद उपयोग को लेकर तैयार है। रेलवे रात्रि यात्रा में नियमित सेवाएं तय करने के लिए दोनों ट्रेनों को एक साथ आरंभ करने की योजना पर काम कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पहली ट्रेन सभी परीक्षणों और ट्रायल रन में सफल रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैष्णव ने कहा कि दूसरी ट्रेन का निर्माण जल्द हो रहा है और ये15 अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा, दोनों ट्रेनें एक साथ शुरू होने वाली है। रेल मंत्री ने कहा कि नियमित सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने को लेकर दूसरी ट्रेन अहम है।
दूसरे रेक का इंतजार कर रहे
वैष्णव के अनुसार, हम दूसरे रेक का इंतजार कर रहे हैं। एक बार यह तैयार हो जाए, तो हम रूट पर फैसला ले लेंगे और परिचालन शुरू होगा। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के तहत नई दिल्ली-पटना रूट पर ये ट्रेनें आरंभ हो जाएंगी। इसके लिए मतदान साल के अंत में होगा। इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) तकनीक का उपयोग करके सरकारी कंपनी बीईएमएल की ओर से निर्मित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 डिब्बे हैं। एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर में इसे बांटा गया है। यह 1,128 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखता है। इस ट्रेन में विश्व स्तरीय सुविधाएं होगी। इसमें यूएसबी चार्जिंग के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट, स्वचालित घोषणा आदि शामिल हैं।