‘Korean Kanakaraju’ : वरुण तेज की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘Korean Kanakaraju’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाली है. मेरलापाका गांधी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच डिजिटल रिलीज का इंतजार था। अब इसकी OTT रिलीज डेट सामने आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 4 सितंबर 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.
Netflix पर देख सकेंगे फिल्म
‘Korean Kanakaraju’ का डिजिटल प्रीमियर Netflix पर होगा। फिल्म की लिस्टिंग के मुताबिक इसे 4 सितंबर से ऑनलाइन देखा जा सकेगा. यह मूल रूप से तेलुगु भाषा की फिल्म है, लेकिन OTT पर इसके हिंदी समेत तमिल, कन्नड़ और मलयालम डब वर्जन भी उपलब्ध होने की जानकारी सामने आई है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में वरुण तेज ने कनकराजू नाम के युवक का किरदार निभाया है. वह एक बेफिक्र और गुस्सैल स्वभाव का लड़का है, जो अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ भजन मंडली भी चलाता है.
कहानी में उस वक्त बड़ा मोड़ आता है, जब एक रहस्यमयी बर्तन उसके पास पहुंचता है. इसके बाद एक अजीब घटना के कारण कनकराजू के शरीर पर एक कोरियाई व्यक्ति की आत्मा का असर हो जाता है। यहीं से कहानी में हॉरर के साथ कॉमेडी और फैंटेसी का तड़का देखने को मिलता है.
कौन-कौन है फिल्म में?
फिल्म में वरुण तेज के साथ रितिका नायक मुख्य भूमिका में हैं. इनके अलावा सत्य, सुनील वर्मा, दक्ष नागरकर और वीटीवी गणेश समेत कई कलाकार नजर आते हैं. फिल्म का निर्देशन और लेखन मेरलापाका गांधी ने किया है.
थिएटर के बाद OTT पर बढ़ेगा दर्शक वर्ग
‘Korean Kanakaraju’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब OTT रिलीज के साथ फिल्म उन दर्शकों तक भी पहुंचने वाली है, जो इसे थिएटर में नहीं देख पाए। अगर आपको हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पसंद है, तो यह फिल्म आपके OTT वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती है.