vastu tips: वर्तमान युग में व्यक्ति को एक टाइम खाना कम मिल जाए, लेकिन घर में सुख-शांति बने रहना चाहिए। क्योंकि गृह क्लेश व्यक्ति को जीते-जी खा जाता है. यहां कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताए गए हैं. जिन्हें फॅालो करने से आपके घऱ में सुख और शांति बनी रहेगी.. हालांकि साइंस इन सभी बातों को कौरी कल्पना मानता है. लेकिन ज्योतिष विद्या को आज भी मानने वालों की कमी नहीं हैं.. आइये जानते हैं घर में सुख-शांति के लिए क्या ठीक करना जरूरी होता है..
वास्तु दोष क्या है?
वास्तु दोष का मतलब है घर या मकान में ऐसी जगह या दिशा जहां ऊर्जा का सही प्रवाह नहीं होता. जब घर का निर्माण या उसका नक्शा वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार सही नहीं होता, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. इससे घर के लोगों के बीच मन-मुटाव, बीमारी, आर्थिक समस्याएं और तनाव बढ़ सकता है. इसका मतलब यह नहीं कि वास्तु दोष से हमेशा बड़ी-बड़ी समस्या आएंगी, लेकिन अगर ध्यान न दिया जाए तो छोटी समस्याएं समय के साथ बड़ी बन सकती हैं.
कौन-कौन सी चीजें वास्तु दोष मानी जाती हैं?
1. घर के मुख्य दरवाजे का सही दिशा में न होना.
2. घर के अंदर बेडरूम या रसोई की गलत दिशा.
3. घर के कोनों में अंधेरे या गंदगी का जमाव.
4. घर में पानी की टंकी या नल खराब जगह पर होना.
5. दीवारों में दरारें या छत से पानी टपकना.
आ सकती हैं ये समस्याएं
जब घर में वास्तु दोष होता है, तो परिवार के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है. किसी को बार-बार बीमारियां हो सकती हैं. आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और काम में बाधा आ सकती है. रिश्तों में दूरियां और गलतफहमियां बढ़ जाती हैं. कई बार घर में शांति न होकर लड़ाई-झगड़े ज्यादा होने लगते हैं. बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ सकता है.
ऐसे पाएँ समाधान
1. घर के मुख्य दरवाजे को साफ और खुला रखें. यहां कभी भी कोई गंदगी न हो.
2. घर के कोनों को साफ और रोशन रखें. अंधेरा और गंदगी न जमने दें.
3. पानी की टंकी या नल सही जगह पर हो, यानी घर के उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में.
4. बेडरूम और रसोई की दिशा वास्तु के अनुसार सही रखें.
5. अगर दीवारों में दरारें हैं तो उन्हें समय पर ठीक कराएं.
6. घर में पौधे लगाएं, खासकर धन और शांति लाने वाले जैसे तुलसी, ग्रीन प्लांट आदि.
7. घर में खुशबू और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए अगरबत्ती या धूप जलाएं.