vastu tips: घर सिर्फ ईंट-पत्थर की दीवार नहीं, भावनाओं और ऊर्जा का केंद्र होता है. हिंदू वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का पालन बेहद जरूरी होता है, खासकर मुख्य द्वार से जुड़ी बातों का.वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार के पास कभी भी कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए. गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, जिससे घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है.
दरवाज़े के सामने पेड़-पौधे? सोचिए दोबारा
हालांकि हरियाली शुभ मानी जाती है, लेकिन मुख्य द्वार के ठीक सामने पेड़-पौधे होना वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है. यह आपकी तरक्की में अवरोध पैदा कर सकते हैं.मुख्य द्वार के सामने यदि कीचड़ या दलदल हो, तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का कारण बनता है. इससे घर में कलह और असंतोष का माहौल पनप सकता है.
बिजली के खंभे से बढ़ते हैं झगड़े
मुख्य द्वार के सामने बिजली का खंभा हो तो यह तनाव और पारिवारिक झगड़ों का कारण बन सकता है. यह ऊर्जा प्रवाह को बाधित करता है.. घर के सामने सीधी सीढ़ियाँ होना भी वास्तु दोष माना गया है. यह प्रगति के मार्ग में रुकावट बन सकती हैं और नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं.