Housefull 5 event :बालीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' के इवेंट कार्य क्रम में इतने लोगों की भीड़ जमा हो गई कि अफरातफरी का माहौल बन गया। हाउसफुल 5 के इवेंट का प्रोग्राम पुणे में स्थित एक मॉल में रखा जहां की सितारों ने फिल्म के प्रोमोशन के लिए दस्तक दी। इवेंट में इतनी भीड़ जमा हो गई कि अक्षय कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने का निवेदन किया। फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और फरदीन खान आदि अभिनेता अभिनेत्रियों ने अभिनय किया है।
हाउसफुल 5 की रिलीज डेट-
फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 1 जून को फिल्म के इवेंट प्रमोशन में जैसे ही सभी स्टारर ने दस्तक दी तो सभी लोगों की नजरें इवेंट मंच पर जाकर टिक गई। इस इवेंट में इतनी भीड़ जमा हो गई कि लोगों में हाय तौबा की नौवत आ गई।अक्षय कुमार ने हाथ जोड़कर अपील की शान्ति बनाए रखने की सलाह दी।
भीड़ का वायरल वीडियो-
इवेंट मंच पर सभी स्टार-कास्ट को एक साथ देख कर लोगों ने आपा खो दिया और मॉल पूरा भर गया। इवेंट में इतने फैंस पहुंचे कि मॉल में पैर रखने तक की भी जगह न बची आपको मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दें वीडियो में बच्चों और महिलाओं को रोते बिलखते देखा गया। वहीं मॉल के सिक्योरिटी गार्ड को फैंस को पीछे करते देखा गया।
अक्षय कुमार ने लोगों से क्या अपील की -
'हाउसफुल 5' इवेंट में बेकाबू हुई भीड़ में एक छोटी-बच्ची अपने मां बाप से अलग हो गई और लोगों की चीख पुकार सुनकर भय से रोने लगी जिसे जैकलीन दिलासा देती हुई नजर आई।बिछड़ जाने के बाद मंच के सामने रोती हुई नजर आई और उसके पेरेंट्स को बताया कि वह ठीक है। फिर अक्षय कुमार ने माइक लेकर लोगों से हाथ जोड़कर कहा, 'धक्का धुक्की मत करो। यहां औरतें हैं, बच्चे हैं...मैं सभी से अनुरोध करता हूं। प्लीज।' वहीं, टीम के सभी स्टारर ने इवेंट को पूरा किया और वहां जमकर डांस किया। फैंस ने भी गानों पर ठुमके लगाए।
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन -वीडियो वायरल होने पर ने एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी जगह जाना ही क्यों जहां भीड़ हो। और सुरक्षित न हो।' एक ने लिखा, 'ओवरएक्टिंग।' एक ने लिखा, 'मूवी हिट कराने के लिए हाथ भी जोड़ना पड़ता है।' एक ने लिखा, 'इतने सारे स्टारकास्ट पब्लिक में आना ही नहीं चाहिए।' एक ने लिखा, 'अक्षय को अल्लू अर्जुन का भीड़ वाला केस याद आ गया।' एक ने लिखा, 'आप खुद मत आया करो। आप से हाथ जोड़कर बिनती है।