आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का 93 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल करना विकास, मज़बूत बुनियादी ढांचे और कुशल शासन की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह रैंकिंग न केवल क्षेत्र में उन्नत नागरिक सुविधाओं और सुदृढ़ प्रशासनिक क्षमता को दर्शाती है, बल्कि जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्यों की सफल और प्रभावशाली क्रियान्वयन की कहानी भी बयां करती है।
175 विधानसभा क्षेत्रों की रैंकिंग जारी
आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के 175 विधानसभा क्षेत्रों की रैंकिंग जारी की, जिसमें विकास-संकल्प, सरकारी कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन, आधारभूत सुविधाओं, योजनाओं के प्रभाव और अन्य विविध मानकों के आधार पर प्रत्येक क्षेत्र को अंकों के साथ निर्धारण किया गया। इस विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचा विकास को लेकर क्षेत्र में सड़कों, जल निकासी प्रणालियों और स्ट्रीट लाइटिंग में व्यापक सुधार ने जीवन की गुणवत्ता बढ़ाई है। प्रशासनिक मुस्तैदी के तौर पर सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने में गति और पारदर्शिता ने रैंकिंग में सुधार किया है।
स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित
नागरिक भागीदारी के लिए स्थानीय लोगों का शासन में सक्रिय सहयोग, बेहतर जनसंपर्क का संकेत है। स्वच्छता और स्वच्छता अभियान को लेकर कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित किए गए है। राज्य में 93 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहना विजयवाड़ा पश्चिम के प्रतिनिधि और प्रशासनिक मशीनरी के बीच तालमेल और जन-केंद्रित नीतियों का परिणाम है। यह अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विकास का एक अनुकरणीय मॉडल स्थापित करता है, जो समग्र समावेशी विकास को प्राथमिकता देता है।
योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन
जानकारों का कहना है कि विजयवाड़ा पश्चिम का यह प्रदर्शन उस क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, मौलिक सुविधाओं की उपलब्धता तथा स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता के कारण संभव हुआ है। विजयवाड़ा पश्चिम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सदस्य यलमंचिली सत्यनारायण चौधरी (सुजाना चौधरी) कर रहे हैं। इसके अलावा गाजुवाका ने 92 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काकीनाडा अर्बन विधानसभा तीसरे स्थान और चौथे स्थान पर विजयवाड़ा ईस्ट है।
16,000 किमी सड़कों का जाल
आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन सरकार बनने के बाद पिछली सरकार की लापरवाही की वजह से खराब हुई सड़कों को ठीक करने का काम शुरू किया गया है। राज्य को 'गड्ढे-मुक्त AP' बनाने के मकसद से, हमने लगभग 20,060 किमी सड़कों पर गड्ढे भरने और दूसरी मरम्मत का काम शुरू किया है और पहले ही 16,000 किमी सड़कों को यात्रियों के लिए आसान बना दिया है।