कैंटर चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले जिला हाथरस के एक व्यक्ति की पत्नी के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने उस वक्त दुस्सहासिक घटना को अंजाम दिया, जब दंपति एक ढाबे से खाना पैक करा रहा था। वहां पहले से मौजूद दूसरे समुदाय के युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब दंपति ने विरोध किया तो उनके साथ धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। इस घटना की शिकायत पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को पीड़ित दंपति एसपी कार्यालय पहुंचा और मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कैंटर चलाकर अपनी आजीवका का यापन कर रहे
मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे दंपति ने बताया कि वह मूलरूप से जिला हाथरस के एक गांव के रहने वाले हैं। काफी समय से धौलाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में कैंटर चलाकर अपनी आजीवका का यापन कर रहे हैं। वह प्रत्येक दिन शाम को सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को रोटी खिलाने का भी सामजिक कार्य करते हैं। बीती 02 अप्रैल की शाम को वह खिचरा व देहरा के बीच में स्थित एक ढाबे से खाना पैक करा रहे थे। वहां पर पहले से ही दूसरे समुदाय के कुछ युवक बैठे हुए थे। जब खाना पैक कराने का आर्डर दिया गया तो एक युवक ने आकर महिला के साथ में अश्लील हरकत शुरू कर दी। इस बात की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। जब पति ने युवक की हरकत का विरोध किया तो युवक और उसके साथियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए।
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार
जिसमें दोनों दंपति घायल हाे गए। किसी प्रकार शोर सुनकर मौके पर जमा हुए लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलवस्था में दंपति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद दंपति शिकायत लेकर धौलाना थाने पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने दंपति की शिकायत दर्ज नहीं की। इस मामले में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश धौलाना पुलिस को दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।