जंतर-मंतर वायरल लड़की ने मांगी माफी : जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में आई लड़की ने अब माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर वह ‘रुचिका सिंह’ नाम से वायरल हो रही थी। लड़की ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी और कहा कि उससे गलती हुई है, जिसके लिए वह माफी मांगती है.
लड़की ने बताई अपनी उम्र
वीडियो में लड़की ने दावा किया कि वह 25 साल की नहीं है, बल्कि 15 साल की छात्रा है और कक्षा 10वीं में पढ़ती है। उसने कहा कि जंतर-मंतर पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बोलने के लिए प्रेरित किया था। उसका कहना है कि वह उस समय स्थिति को सही तरह से समझ नहीं पाई और भावनाओं में आकर ऐसी बातें कह दीं.
धमकियां मिलने का दावा
लड़की ने वीडियो में रोते हुए बताया कि घटना के बाद उसे कई तरह की धमकियां मिल रही हैं. उसने दावा किया कि उसे रेप जैसी गंभीर धमकियां भी दी जा रही हैं। उसने लोगों से अपील की कि उसकी गलती को समझा जाए और उसे परेशान न किया जाए.
पीएम मोदी की प्रतिक्रिया पर जताई खुशी
लड़की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उसे माफ किए जाने की बात से उसे खुशी हुई है। उसने कहा कि वह अपनी गलती स्वीकार करती है और आगे ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी। उसने यह भी कहा कि वह लगातार अपनी गलती के लिए माफी मांगती रहेगी.
मामले पर सोशल मीडिया में चर्चा
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने लड़की की माफी को स्वीकार करने की बात कही, जबकि कुछ लोगों ने पूरे मामले की जांच की मांग की। फिलहाल लड़की का वीडियो और उसका बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.