Viral News : पति -पत्नि का रिश्ता भरोसे और प्रेम का प्रतिक माना जाता है. लेकिन अगर यही रिश्ते में न बचे तो रिश्ते में खटास पैदा होने लगती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक एक शख्स ने अपने शादी - शुदा रिश्ते में खटास पैदा होने का कारण बताया. जिसके पीछे उसी की बीवी है. जिसकी हरकतों ने पति को शक करने पर मजबूर कर दिया.
एक्स बॉयफ्रेंड के साथ थी महिला
दरअसल, उसकी बीवी अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के साथ एक शाम को घूमने निकली, इस बात से उसके पति को कोई एतराज भी नहीं था. लेकिन हैरानी की बात यह थी कि वह घर वापस लौट कर नहीं आई. फिर महिला ने अपने पति के फोन पर आधी रात को मैसेज भेजा. जिसको पढ़कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
सोशल मीडिया पर r/AITAH नाम का एक ग्रुप है, जिसमें अक्सर लोग अपने मन की बातों और रिश्तों की उलझनों के बारे में शेयर करते हैं, जिसपर अन्य लोग सलाह देते हैं. हाल ही में @OddTable2114 नाम के यूजर ने अपनी परेशानी शेयर की और लोगों ने इसपर अपनी - अपनी सलाह भी दी. उस शख्स ने बताया की वह और उसकी पत्नी 40 साल के हैं और वह एक दूसरे के साथ 11 सालों से हैं और शादी को 8 साल हो चुके हैं.
एक्स-बॉयफ्रेंड से हुई अचानक मुलाकात
उसने बताया कि उसकी पत्नि अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से करीब 2- 3 साल पहले अचानक से मिली थी. रिश्ता खत्म होने के बावजूद दोनों लीव - इन में रहा करते थे. करीब 2 हफ्ते में जब वह दोनों मिले तो उन्होंने दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाया. काम से छूटने के 5 घंटे बाद तक वह सभी बाहर घूम रहे थे. जिसमें उसकी बीवी को घर लौटते - लौटते 10 बज गए थे. पति को अपनी बीवी पर पूरा भरोसा था, क्योंकि उसने कभी उसे शक करने का मौका नहीं दिया. लेकिन उसे यह भी पसंद नहीं था कि वह काम के बाद इतनी देर रात कर बाहर घूमे और उसकी तरफ ध्यान न दे.
बीवी ने भेजा यह मैसेज
अपने आगे बताया कि हद तो तब पार हुई जब ऑफिस से बाद दोनों मिले. 3 घंटे बाद बीवी ने अपने पति को बताया कि वह ठीक है. पति ने घर पर काफी देर तक उसका इंतजार किया तब भी वह नहीं आई तो वह सोने चला गया. उसके बाद आधी रात को करीब 12 बजकर 45 मिनट पर उसकी बीवी ने एक मैसेज भेजा जिसमें लिखा था - ''समय का पता ही नहीं चला, कल यहीं से घर चली जाऊंगी''. यह पढ़कर वह हैरान परेशान हो गया. उसकी बीवी उस रात घर नहीं आएगी और जहां है वहीं से ऑफिस चली जाएगी. इसके बाद उसे अपनी पत्नि पर शक होने लगा. कि कहीं न कहीं उसकी बीवी उसे धोखा तो नहीं दे रही है. आपको क्या लगता है?