Viral Haldi Trend Alert : इन दिनों सोशल मीडिया पर जब भी देखो हल्दी वाला ट्रेंड काफी चल रहा है जिसमे लोग भरे अँधेरे में एक कांच के गिलास में पानी भर कर हल्दी घोल रहे हैं एक म्यूजिक लगाकर और सोशल मीडिया पेट् पोस्ट कर रहे हैं. लेकिन ऐसा करना कही आपके लिए ही मुसीबत न बन जाए.
अरुण कुमार व्यास नाम के एक ज्योतिषी का कहना है, की ये हल्दी वाला ट्रेंड भले ही अच्छा लग रहा हो लेकिन ये एक चेतावनी हो सकती है आने वाले समय की. उनका कहना है कि ऐसा करने न केवल आप अपने घर में नेगेटिव ऊर्जा को प्रवेश करने दे रहे हैं बल्कि भूत प्रेतों को न्योता देने जैसा है. कई नेटिजन्स का यह चिन्ता में पड़ना हो रहा है कि ट्रेंड के चक्कर में अनजाने में ही सही लेकिन कहीं नेगेटिव energy को घर में दावत तो नहीं दे दी.
ज्योतिषी व्यास का कहना है कि पानी में हल्दी मिलाने वाली यह प्रिक्रिया आम नहीं है बल्कि भूत प्रेत को न्योता देने वाली क्रिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से लोगो को चेतावनी देते हुए कहा कि हल्दी वाले इस ट्रेंड को जल्द ही बंद कर दें. क्युकी यह घर में नेगेटिव ऊर्जा को न्योता देना और भोत प्रेत की क्रिया है.
कुंडली पर पड़ेगा असर
इस तरह की गतिविधि आपकी जन्म कुंडली पर बुरा असर डाल सकती है.इससे चंद्रमा और गुरु ग्रह पर बुरा असर पड़ सकता है और आपके भाग्य पर भी. आपको मानसिक तौर से प्रभाव पड़ेगा और घर पर आपदा आने का संकेत है. लिहाजा ऐसी क्रिया जो ट्रेंड बनकर सामने आ रही हैं उनसे बचना चाहिए.
तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. जबकि हजारों लोगों ने ईएसएस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. जिसमे एक ने लिखा मैंने तो वीडियो बना लिया अब में क्या करूँ. तो वहीँ दूसरे यूजर ने कहा कि काफी ज्योतिश बोल रहे हैं कि पानी में हल्दी डालकर नहाना चाहिए. इस पर आपका क्या विचार है क्या अपने भी वीडियो बनाई.