Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में है, जिसमें कुछ महिलाएं भुट्टे के छिलकों से खूबसूरत गुलदस्ते बनाती नजर आ रही हैं. ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है क्योंकि आमतौर पर जो चीजें कचरे में फेंक दी जाती हैं, इन महिलाओं ने उन्हीं को अपनी कलाकारी से सजाकर शानदार हैंडक्राफ्ट में बदल दिया. इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि भारत में हुनर की कोई कमी नहीं है और हमारे देश में कलाकार हर कोने में छिपे हुए हैं.
महिलाओं की मेहनत बनी प्रेरणा
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं बेहद लगन से भुट्टों के सूखे छिलकों को इकट्ठा करके उन्हें एक खास अंदाज में मोड़ती हैं, जिससे वे फूल की आकृति लेने लगते हैं। खास बात यह है कि इस काम में छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक शामिल हैं. जो समाज में महिला सशक्तिकरण का भी शानदार संदेश दे रही हैं. यह कलाकारी सिर्फ एक गुलदस्ता नहीं बल्कि मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरी है.
सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @phooljafoundation नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोगों ने पसंद किया और सराहा है. यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए इन महिलाओं की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. किसी ने लिखा – "ऐसी कला वाकई काबिल-ए-तारीफ है", तो किसी ने कहा – "इन महिलाओं को दिल से सलाम"। यह वीडियो सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि ये दिखाता है कि अगर जज्बा हो तो किसी भी बेकार चीज को कीमती बनाया जा सकता है.