Viral Video : आमतौर पर जब स्कूल में कोई बच्चा शरारत करता पकड़ा जाता है तो टीचर उसे डांटती हैं, वहीं इतने पर भी बाज़ न आये तो वह बच्चे को प्रिंसिपल के पास लेकर जाती है. जिससे उसे सज़ा मिले या पेरेंन्ट्स को बुलाया जाए. लेकिन क्या हो अगर स्कूल में टीचर और प्रिंसिपल ही आपस में भिड़ जाएं तब बच्चा कहा जाएगा.
लड़ाई में महिला का तोड़ा फोन
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियों काफी के तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें स्कूल प्रिंसिपल और टीचर आपस में मार - पीट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में नजर आने वाली एक महिला लाइब्रेरियन है, और एक स्कूल की प्रिंसिपल है. दोनों आपस में एक दूसरे के बाल खसोटती नजर आ रही हैं. दोनों में कोई किसी से कम नहीं है. एक मारती है तो दूसरी उसका जबाव संग बराबर देती है. इसमें एक महिला दूसरी महिला का फोन उसके हाथ में से छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ देती है. जिसके कारण सामने वाली महिला आग - बबुला हो जाती है.
बच्चों का भविष्य खतरे में
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल स्टाफ दोनों की लड़ाई को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं. इस बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जोकि अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जैसे ही वीडियो बच्चों के माता - पिता की नजरों में आई सभी अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिंतत होने लगे. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है, कोई इसको बच्चों के भविष्य को जोड़ रहा है तो कोई इसे देख टहाकें मार - मारकर हंस रहा है.