Viral Video uncle:आप जब भी अपने फोन में Facebook, Instagram, Twitter (वर्तमान में एक्स) चलाते समय रील्स देखते होगे तो आपके सामने कई तरह की वीडियो आती हैं. फनी वीडियो, मीम्स या फिर जो वीडियो वायरल हो जाती हैं. सोशल मीडिया की पर सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. जहां सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे भी पेज और अकाउंट हैं जो सिर्फ ऐसी वीडियो पोस्ट करते हैं जो तेजी से वायरल होती हैं. इसी तरह का एक वीडियो फिर सामने आया है जिसमें एक चचा अपना टैलंट दिखाते नजर आ रहे हैं.
सुर्खियों में चचा
सोशल मीडिया पर कब कौन सा वीडियो चर्चा में आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. एक पल पहले कुछ, और अगले पल कुछ और अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे एक चचा के टैलेंट ने तो सबको हैरान करके रख दिया है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक चचा किसी पिकअप वैन पर पीछे खड़े हैं जहां पर सामान लादा जाता है. वहां पर खड़े होकर वो पीछे वाले रॉड को हाथों से लॉक किए हुए है और फिर वो पहले तो आगे की तरफ जाते हैं और फिर पीछे आते हुए उसे मोमेंटम मिल जाता है. जिसकी मदद से वो उसी रॉड को पकड़े हुए गोल-गोल घूमने लगते हैं. ऐसा वो एक दो बार नहीं बल्कि 7 बार करते हैं.
यह भी देखें:Mother son relationship:नाबालिग बेटे संग फरार हुई सौतेली मां, परिवार में मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरअसल, आपको बता दें वीडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चचा अपना अनोखा टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके टैलेंट के कारण ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को Twitter (वर्तमान में एक्स) प्लेटफॉर्म पर @cibnews__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'प्रतिभा कहीं भी छुपी हो सकती है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यही हम भारतीय में टैलेंट है. दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है चचा की इस प्रतिभा का राज लाल ढक्कन है तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बस करने में जुनून चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे तो टेम्पो की चिंता हो रही थी कि पलट न जाए.
प्रतिभा कहीं भी छुपी हो सकती है....🤪 pic.twitter.com/KDtaHjkN0Y
— ताज़ा तमाचा (@TazaTamacha) July 4, 2025