Viral video: अक्सर हमें बचपन में स्कूल में पढ़ाया जाता है कि गणतंत्र दिवस क्यूं मनाया जाता है. गणतंत्र दिवस एक आसान सा सवाल है आप अगर किसी बच्चे से पूछेंगे तो वो भी इस सवाल का जवाब बता देगा. लेकिन एक मोहतरमा ने ऐसा जवाव दिया है कि पूरा सोशल मीडिया इसकी सुर्खियों बटोरने लगा. जब एक लड़के द्बारा On Camera लड़की से पूछा गया कि गणतंत्र दिवस क्यूं मनाते हैं तो तो उस लड़की के जबाव से शायद आपको भी हंसी आजाए. लड़की का जवाब कुछ अलग हटके ही था. हांलाकि, ये सवाल ऐसा है कि इसका जवाब तो आपके घर के छोटे बच्चों को भी पता होगा.
आसान सवाल, अनोखा जवाब
आप जब भी अपने फोन में Facebook, Instagram, Twitter (वर्तमान में एक्स) चलाते समय रील्स देखते होगे तो आपके सामने कई तरह की वीडियो आती हैं. फनी वीडियो, मीम्स या फिर जो वीडियो वायरल हो जाती हैं. ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के के द्वारा एक लड़की से पूछा गया कि गणतंत्र दिवस क्यूं मनाया जाता है, तो लड़की का जवाब था कि गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्यूंकि इस दिन झारखंड को बिहार से अलग किया गया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर पड़ते ही वायरल हो गया और तमाम यूर्जस लड़की पर फनी कमेंट करने लगे. वीडियो देख आपका भी दिमाग घूम जाएगा.
यूर्जस क्या बोले
इस वीडियो को सोशल मीडिया Twitter(वर्तमान में एक्स) पर @Siimplymee1234 के अकाउंट पर पोस्ट किया गया था. वीडियो पोस्ट पोस्ट के साथ कैप्शन भी बड़ा मजेदार डाला है. यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया कि, 'दीदी ने कुछ ज्यादा ही पढ़ लिया है भाई. इस वीडियो पर तमाम यूर्जस अपनी-अपनी फनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूर्जस ने तो ये भी लिखा कि न ही पढ़ती तो अच्छा था वहीं इतना नहीं पढ़ना था, ज्यादा ही प्रो है इस तरह के तमाम कमेंट कसे जाने लगे .
आगे और पढ़ें:ट्रम्प-नेटन्याहु बैठक: गाज़ा में 60 दिनों की सीज़फ़ायर संभावनाओं पर फिर वार्ता