सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों को किस हद तक ले जा सकती है, इसका ताजा उदाहरण ग्वालियर से आया है। शादी के जोड़े में सजे दूल्हा-दुल्हन ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट किया, जिसे देख राहगीर हैरान रह गए और वीडियो। वीडियो में दुल्हन एक चलती कार के बोनट पर बैठी नजर आई, वहीं दूल्हा कार की छत पर खड़ा होकर तलवार लहरा रहा था। ये सब फिल्मी अंदाज़ में रील के लिए किया गया। यह स्टंट तानसेन ओवरब्रिज पर किया गया जहां ट्रैफिक और लोगों की सुरक्षा को खुली चुनौती दी गई।
हरकत में आई पुलिस
वीडियो के वायरल होते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। कार की नंबर प्लेट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जिम्मेदारों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
नियमों की उड़ रही धज्जियां
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया का क्रेज कई बार समझदारी पर भारी पड़ जाता है। कुछ लाइक्स और वायरल होने की चाहत में लोग कानून, सुरक्षा और समाजिक मर्यादाओं को ताक पर रख देते हैं।