
किंग कोहली का गुणगान यूहीं नहीं होता है, क्योंकि वो जो करते हैं वो चर्चा में छा जाता है, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसने हर क्रिकेट फैन को हिलाकर रख दिया. मैच के 23वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने स्वीप शॉट खेला, तो किसी ने नहीं सोचा था कि अगले ही तीन सेकेंड में मैदान पर इतिहास लिखा जाने वाला है. गेंद बुलेट की रफ्तार से हवा में उड़ी, और वहां मौजूद विराट कोहली ने जो किया, उसने पूरे मैदान को सन्न कर दिया. विराट ने अपनी बिजली जैसी रिफ्लेक्स और अद्भुत फिटनेस के दम पर पीछे की ओर गिरते हुए ऐसा कैच पकड़ा जो हर किसी के लिए हैरान करने वाला था.
सुपरहीरो मूवी से कम नहीं नजारा !
ये नजारा किसी सुपरहीरो मूवी से कम नहीं था. गेंद इतनी तेज थी कि दर्शकों को लगा यह बाउंड्री की ओर जाएगी, लेकिन विराट ने अपनी पोजिशन से एक इंच भी हिले बिना हाथ बढ़ाया और गेंद को रिवर्स कैप स्टाइल में थाम लिया. कुछ सेकेंड के लिए मैदान में सन्नाटा छा गया और फिर स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी. मैथ्यू शॉर्ट, जो 41 गेंदों पर 30 रन बनाकर सेट हो चुके थे, विराट की इस झपकते पल की फुर्ती का शिकार बन गए. ये वही शॉर्ट थे जिन्होंने पिछले मैच में 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन इस बार विराट के हाथों उनका विकेट पल में निकल गया.
विराट कोहली का कैच छाया
मैच के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली का ये कैच छा गया. ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैंस ने लिखा तीन सेकेंड, एक कैच, और विराट फिर बन गए सुपरमैन. कई लोगों ने लिखा कि शायद दुनिया में कोई और खिलाड़ी इतनी कम रिएक्शन टाइम में इतनी मुश्किल कैच को आसान बना सकता है तो वो सिर्फ विराट ही हैं. माना जा रहा है कि विराट कोहली का ये कैच सिर्फ एक विकेट नहीं, बल्कि उनके जुनून और फिटनेस का सबूत है. चाहे बल्ले से रन आएं या नहीं, विराट हमेशा मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं. यही वजह है कि फैंस उन्हें “किंग कोहली” कहते हैं. सिडनी का ये पल सिर्फ भारत की बढ़त का नहीं, बल्कि उस जुनून का था जिसने क्रिकेट के हर दर्शक को फिर एक बार विराट का दीवाना बना दिया.